गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद।

Barsali Times Desl
1 Min Read

खबर धरासू से है जंहा भारी भूस्खलन के चलते गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही बंद हो गई है। तो हाईवे के दोनों ओर स्थानीय व चारधाम यात्री फंस गए हैं।और  बुधवार शाम करीब छह बजे धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ जिसका मलबा व बोल्डर यमुनोत्री हाईवे के नीचे से गुजरने वाले गंगोत्री हाईवे पर भी आ गिरा जिसके चलते दोनों हाईवे पर आवाजाही पूर्ण रुप से बाधित हो गई है।

 

बता दे  की पहली बार बीते 17 अगस्त को धरासू बैंड के पास पहाड़ी दरकने से यमुनोत्री व गंगोत्री हाईवे बंद हुआ था। इसे कड़ी मशक्कत के बाद खोला गया था लेकिन इसके बाद से ही यहां नया भूस्खलन जोन विकसित हो गया है।

 

 

बुधवार शाम को भी यहां यमुनोत्री हाईवे से अचानक भारी भूस्खलन हुआ जिसने गंगोत्री हाईवे को भी अपनी जद में ले लिया। थानाध्यक्ष धरासु ऋतुराज ने बताया कि दोनों हाईवे पर भारी मलबा आया है। बताया कि गंगोत्री हाईवे के लिए बीआरओ और यमुनोत्री हाईवे के लिए हाईवे चौड़ीकरण करने वाली रानी कंस्ट्रक्शन कंपनी को सूचना दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *