पूर्व राज्यपाल कोश्यारी को मिली एस्कॉर्ट के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा, आदेश जारी

Barsali Times Desl
1 Min Read

Former Governor Koshyari gets Y category security with escort, orders issued

देहरादून:– महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद से त्यागपत्र देने के बाद कोश्यारी दून आ गए हैं। वह डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास में रह रहे हैं। उनके उत्तराखंड लौटने के बाद गृह विभाग ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को प्रदेश सरकार ने एस्कॉर्ट के साथ वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद से त्यागपत्र देने के बाद कोश्यारी दून आ गए हैं। वह डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास में रह रहे हैं। उनके उत्तराखंड लौटने के बाद गृह विभाग ने उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है।उन्हें यह सुरक्षा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते प्रदान की गई है।

इस संबंध में विशेष सचिव गृह रिधिम अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है। राज्य में पूर्व मुख्यमंत्रियों को वाई श्रेणी की सुरक्षा की सुविधा मिली हुई है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *