फीफा वर्ल्ड कप तैयारियां शुरू।

Barsali Times Desl
1 Min Read

देश को अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी सौंपी गई है। इसके ल तैयारी शुरू हो चुकी हैं।तो प्रदेश में फुटबाल खेल संघ की ओर अंडर-13 और 17 आयु वर्ग की बालिकाओं के ट्रायल कराए जाएंगे। इसके बाद लीग मुकाबले खेले जाएंगे। लीग फुटबॉल मुकाबले में छह टीमें प्रतिभाग करेंगी। इसके बाद टीमों के डबल लीग मुकाबले खेले जाएंगे। फिर उत्तराखंड लीग फुटबाल प्रतियोगिता होगी। राज्य से चयनित खिलाड़ियों को भारतीय फुटबाल टीम के लिए चुना जाएगा।

ऊधमसिंह नगर  जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली ने बताया कि भारत में प्रस्तावित फीफा विश्व कप के लिए बालिकाओं को जिला स्तर से निखारा जा रहा है। और कहा कि बालिका खिलाड़ियों के ट्रायल के बाद उन्हें जिला लीग के लिए चयनित किया जाएगा। और बताया कि कुछ दिनों बाद जल्द ही बालिका खिलाड़ियों के लीग मुकाबले शुरू किए जाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *