मवेशियों के लिए चारा लेने गईं महिलाओं पर हाथी ने किया हमला ।

Barsali Times Desl
1 Min Read

किलपुरा रेंज के जंगल में मवेशियों के लिए चारा लेने गईं महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में चार महिलाएं घायल हो गईं। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को रेफर कर दिया।

 

आलावृद्धि निवासी गोमती देवी, भागीरथी देवी, जमुना देवी, भागा देवी, गोमती देवी, सुमन और ज्योति सोमवार को मवेशियों के लिए चारा लेने किलपुरा रेंज के जंगल में जा रहीं थीं। महिलाएं जंगल के किनारे नाले के पास पहुंची ही थीं कि एक हाथी ने पीछे से महिलाओं पर हमला कर दिया।

महिलाओं के काफी देर तक शोर मचाने के बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने चारों घायल महिलाओं को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

 

तो वही 15 नवंबर को भी किलपुरा के जंगल में हाथी ने हमला कर आलावृद्धि निवासी गीता चंद को उठाकर पटक दिया था। रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने बताया कि जंगल में इस समय हाथियों के झुंड घूम रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अकेले जंगल में न जाने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *