शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने की उत्तराखंड बोर्ड के टॉपरों के लिए बड़ी घोषणा

Barsali Times Desl
2 Min Read

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उत्तराखंड बोर्ड के टॉपरों के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को 25000 की धनराशि और एक सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी निशुल्क किताबें वितरित की जाएंगी। साथ ही हर बच्चे की हेल्थ आईडी बनाई जाएगी और प्रदेश के 40,00000 बच्चों को निशुल्क इलाज दिया जाएगा। सरकार ने हर बच्चे को पूर्ण साक्षर बनाना लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

और कहा कि प्रदेश के 400 इंटर कॉलेजों में व्यवसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे और शिक्षकों को टेबलेट वितरित किए जाएंगे। हर साल 25 बच्चे कर्नाटक, केरल आदि दूसरे राज्यों में जाकर वहां पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे और दूसरे राज्यों के बच्चे उत्तराखंड पहुंचेंगे।

उत्तराखंड का इतिहास बच्चों को कक्षा एक से पांचवीं तक पढ़ाया जाएगा, जिसमें हर जिले के महापुरुषों का इतिहास शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी आदि मातृ भाषाओं में शिक्षा उपलब्ध कराने की बात कही और मैथ और विज्ञान विषय में 1000 नए शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की।

शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यह बातें राज्य स्तरीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत करते हुए कही। शिक्षा मंत्री व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच तीन दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता की शुरुआत की। यह प्रतियोगिता छह दिसंबर से आठ दिसंबर तक रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *