उत्तरकाशी और टिहरी बॉर्डर एक बार फिर भूकंप के झटके

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तराखंड में उत्तरकाशी और टिहरी बॉर्डर एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है। दस दिन पहले भी उत्तराखंड में धरती डोली थी। टिहाी जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

 

इससे पहले उत्तराखंड में 12 दिसंबर को भूकंप आया था। तब भी उत्तरकाशी में धरती डोली थी। भूकंप के झटके दून समेत पूरे राज्य में महसूस किए गए थे। वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वरिष्ठ भूकंप वैज्ञानिक डॉ. अजय पॉल के मुताबिक जिस तरह यूरेशियन प्लेट की तरफ इंडियन प्लेट हर साल चार से पांच सेंटीमीटर आगे खिसक रही है उससे लगातार भूगर्भीय हलचल जारी है।

ऐेसे में नेपाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर जैसे हिमालयी इलाकों में भूकंप आते रहेंगे। भूगर्भीय हलचल से उससे बड़े पैमाने पर ऊर्जा पैदा हो रही है। इससे बिहार से लेकर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा तक लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *