मैराथन दौड़ में यूपी के प्रतिभागियों का दबदबा ।

Barsali Times Desl
2 Min Read

बाखली खेल मैदान में बाबा केदारनाथ एकेडमी की ओर से आयोजित मैराथन में यूपी के प्रतिभागियों का दबदबा रहा।

इस 14 किमी दौड़ में बलिया के अनिल यादव, मेरठ के प्रिंसराज यादव और अंबेडकर नगर के रवि कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। और बालिकाओं की सात कि.मी दौड़ में यूपी की तामसी सिंह, पिथौरागढ़ की माया कुमारी और दिल्ली की चंचल सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहे।

तो अंडर 16 युवाओं की 5 किमी दौड़ में चौखुटिया के गौरव अधिकारी, यूपी के विशाल वर्मा और अल्मोड़ा के नीरज नेगी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित किया।

 

तो वही 40 प्लस पुरुषों की पांच किमी रन फोर फन दौड़ में अल्मोड़ा के भगवत सिंह, सल्ट के विशाल वर्मा व रानीखेत के भुवन पंत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

पहले मुख्य अतिथि सेना मेडल अवार्ड प्राप्त स्व. आनसिंह की पत्नी कमला देवी ने ध्वजारोहण किया। और राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर चुकी पिथौरागढ़ की माया कुमारी, सल्ट की कविता तडियाल, जमुना देवी और तहसीलदार विवेक राजौरी ने मशाल प्रज्ज्वलित की।
मुख्य संयोजक सेना से सेवानिवृत्त दीपक सिंह नेगी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर आयोजन के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सेना मेडल प्राप्त दर्जन भर सैनिक व सामाजिक क्षेत्रों के अव्वल कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। संचालन पुष्कर नेगी ने किया। आयोजन में उमेश रावत, दिनेश फुलारा, बीडीसी सदस्य चेतना नेगी, प्रधान ज्योति परी, राजेंद्र कांडपाल, लोकेश जोशी, गोपाल जोशी, हरीश मैनाली, विशाल अटवाल, गिरधर बिष्ट आदि का विशेष योगदान रहा।

 

तो दौड़ के लिए रामपुर रूट का चयन किया गया था। इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस तड़के सुबह से ही जुट गई थी। तो इस मोके पर वाहन चालकों ने इसके लिए खुद अपनी ओर से भी सहयोग किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *