देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्री आज से कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण

Barsali Times Desl
2 Min Read

Dehradun: Pilgrims will be able to register online for Chardham Yatra from today

देहरादून: चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्री आज से कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण

पर्यटन विभाग ने सुबह सात बजे से खोला ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल

गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा होने तक तीर्थयात्री अभी बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।

चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों के आज से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पर्यटन विभाग का पोर्टल सुबह सात बजे खुल गया है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की औपचारिक घोषणा होने तक तीर्थयात्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। पिछले साल चारधामों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए इस बार दर्शन के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या को बढ़ाने का फैसला हो सकता है।

तीर्थयात्रियों की इतनी संख्या का बना प्रस्ताव
हालांकि पर्यटन विभाग ने पिछली यात्रा के अनुभव के आधार पर केदारनाथ धाम के लिए प्रतिदिन 15 हजार, बदरीनाथ के लिए 18 हजार, गंगोत्री के लिए 9000, यमुनोत्री के लिए 6000 संख्या तय करने का प्रस्ताव बनाया है। इस पर बैठक में फैसला लिया जाएगा।

इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधा, केदारनाथ धाम में यात्रियों के ठहरने, बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में वीआईपी दर्शन के लिए शुल्क तय करने, बसों का प्रबंधन, घोड़ा खच्चरों का स्वास्थ्य परीक्षण करने, पैदल मार्गों पर गरम पानी की व्यवस्था, शेड, बिजली व पेयजल की आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत समेत कई व्यवस्थाओं पर निर्णय लिया जाएगा।

ऐसे करें पंजीकरण
चारधाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in, व्हाट्सअप नंबर 8394833833, टोल फ्री नंबर 1364 के जरिये आनलाइन पंजीकरण कराया जा सकता है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *