सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत माता सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

सीएम धामी ने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन जीवन की सबसे अमूल्य धरोहर होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री धामी ने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *