चार धाम यात्रियो को मिलेगी 2025 से रेल सेवा……..

Barsali Times Desl
2 Min Read

उत्तराखंड में 2025 से चार धाम यात्रियों को रेल सेवा मिलना प्रारम्भ हो जायेगी। ऐसा ऋषिकेष-कर्णप्रयाग रेल परियोजना 31-12-2024 तक पूर्ण होने से होगा। तो इसके अतिरिक्त चार धाम यात्रियों को रेल सेवा उपलब्ध कराने के लिये चारधाम  कार्य के अन्तर्गत उत्तराखंड के पहाड़ों में 4 अन्य रेल लाइनों का सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है। तो रेल मंत्रालय के लोक सूचना अधिकारी ने इसे रेल विकास निगम लिमिटेड के केन्द्रीय लोक सूचना अधिकारी को हस्तांतरित कर दिया। तो इसके उत्तर में रेल विकास निगम लि0 के मुख्य परियोजना प्रबन्धक कार्यालय ऋषिकेश के लोक सूचना अधिकारी ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना की प्रगति सहित उत्तराखंड के चारधाम सम्बन्धी रेल लाइनों के विकास की सूचना अपने पत्रांक उपलब्ध करायी है।

सूचना के अनुसार रेल विकास निगम लिमिटेड रेलवे की एक कार्यदायी संस्था है जो उत्तराखंड राज्य में 126 किमी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल लाइन परियोजना का क्रियान्वयन कर रहा है। निर्माण कार्य प्रगति पर है। अंतिम स्थान निर्धारण सर्वे कार्य पूर्ण किया गया है। विस्तृत रिपोर्ट भारत सरकार को भेज दी गयी है।तो रेल विकास निगम द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के अनुसार ऋषिकेश-कर्णप्रयाग नौ पैकेज में विभाजित किया गया है। परियोजना पूर्ण होने की तिथि 31 दिसम्बर 2024 है। इस रेललाइन के प्रगति विवरण के अनुसार सूचना उपलब्ध कराने के तिथि तक कुल रेल लाइन की लम्बाई 125.172 किमी. में से 5.770 किमी. का कार्य पूर्ण हो चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *