सबसे बड़ी भर्ती फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

Barsali Times Desl
2 Min Read

प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड के 894 पदों पर भर्ती की सबसे बड़ी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग नौ अप्रैल को प्रदेश में 600 से अधिक केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। दो लाख से ऊपर अभ्यर्थी हैं।

फॉरेस्ट गार्ड भर्ती की परीक्षा पहले 22 जनवरी को होनी थी। इस बीच पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक हो गया। चूंकि उस पेपर लीक में आयोग के ही अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी का नाम शामिल था, इसलिए आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा भी रद्द कर दी थी। इसकी नई तिथि नौ अप्रैल तय करते हुए आयोग ने स्पष्ट किया था कि इस भर्ती के लिए भी नया पेपर बनाया जाएगा।

अब नए पेपर के साथ आयोग इस परीक्षा को कराने जा रहा है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। नौ अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर एक बजे के बीच यह परीक्षा होगी। परीक्षा में करीब दो लाख 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो कि अब तक की सबसे बड़ी परीक्षा है। यह परीक्षा सूबे में 600 से अधिक केंद्रों पर कराई जा रही है। पेपर लीक रोकने को आयोग ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *