बॉबी कटारिया के घर कुर्की का नोटिस……….

Barsali Times Desl
2 Min Read

बता दे की सड़क पर सरेआम ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीने और पुलिस के साथ अभद्रता करने के आरोपी यूट्यूबर बॉबी कटारिया पर संपत्ति कुर्की का का खतरा मंडराने लगा है। तो अब  देहरादून की केंट पुलिस ने बॉबी कटारिया के घर मे कुर्की की नोटिस की तैयारी मे है। 25 हजार के इनामी बॉबी कटारिया को 30 दिन के अंदर देहरादून पुलिस के सामने हाजिर होने को कहा गया है.। ऐसा न होने पर पर पुलिस, बॉबी कटारिया की संपत्ति  पर कुर्की कार्रवाई शुरू कर देगी। बता दे की ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोपी बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार कारवाई कर रही है। लेकिन फिर भी बॉबी कटारिया गिरफ्त से बाहर है। तो पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया. इसके बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकीहै। तो जिसके बाद अब कैंट पुलिस ने IPC एक्ट 82 के तहत, उसके गुरुग्राम मे स्थित घर में कुर्की की चेतावनी देते हुए नोटिस चस्पा की है। और लबॉबी कटारिया अगर 30 दिन के अंदर कैंट पुलिस के सामने हाजिर नहीं हुआ तो, IPC एक्ट 83 के तहत उस पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते बॉबी कटारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में बॉबी खुलेआम ट्रैफिक रुकवाकर शराब पीता दिख रहा था। तो वीडियो 10 अगस्त को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। तो जिसके बाद 11 अगस्त को डीजीपी के आदेश पर केंट पुलिस ने उसके ऊपर केस दर्ज किया था। तब से वह फरार चल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *