Asia Cup 2022: के सुपर 4 स्टेज मे रविवार को होगा, भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला देखिए पूरा शङयूल…..

Barsali Times Desl
2 Min Read

पाकिस्तान की हॉन्ग कॉन्ग पर धमाकेदार जीत के बाद एशिया कप के सुपर 4 स्टेज का शेड्यूल सामने आ गया है। शुक्रवार को बाबर आजम की टीम ने हॉन्ग कॉन्ग पर  शानदार जीत दर्ज कर अगले राउंड में अपनी जगह बना ली है। सुपर 4 में पाकिस्तान से पहले भारत, अफगानिस्तान और श्रीलंकाई क्वालीफाई कर चुके हैं। तो  बांग्लादेश और हॉन्ग कॉन्ग को पहले ही चरण में टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान ने सुपर 4 के लिए क्वालीफाई किया है, वहीं ग्रुप बी से अफगानिस्तान और श्रीलंका ने अगले चरण में जगह बनाई है।

 

सुपर 4 की चार टीमों के नाम साफ होने के बाद फाइनल शेड्यूल भी सामने आया है। इस चरण में सभी टीमों को राउंड रॉबिन के आधार पर हर टीम के खिलाफ एक मैच खेलना होगा।

 

सुपर 4 .में पहला मुकाबला आज 3 सितंबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगा, जबकी भारत अपना पहला मुकाबला 4 सितंबर को प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

 

एशिया कप 2022 सुपर-4 शेड्यूल

3 सितंबर – अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका
4 सितंबर – भारत बनाम पाकिस्तान
6 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका
7 सितंबर – पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान
8 सितंबर – भारत बनाम अफगानिस्तान
9 सितंबर – श्रीलंका बनाम पाकिस्तान

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *