अंकिता भंडारी हत्याकांड: नार्को टेस्ट की सुनवाई में कोर्ट पहुंचीं उर्मिला सनावर, जेल में तबीयत बिगड़ने का लगाया आरोप

Barsali Times Desl
2 Min Read
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका से जुड़े मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में पेश हुईं। कथित वीआईपी से संबंधित मामले में नार्को टेस्ट की सहमति को लेकर होने वाली सुनवाई के दौरान उनकी मौजूदगी रही। कोर्ट पहुंचने से पहले उर्मिला ने जेल में अपने साथ हुए व्यवहार और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को लेकर कई आरोप लगाए।

मीडिया से बातचीत में उर्मिला सनावर ने दावा किया कि जेल में उन्हें खाने-पीने की चीजों में कुछ दिया गया, जिसके बाद उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही है। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

उर्मिला ने खुद को इस मामले में व्हिसलब्लोअर बताते हुए कहा कि कथित वीआईपी का नाम उन्होंने ही उजागर किया था। उन्होंने दावा किया कि दिसंबर में पूरे देश की पुलिस उनके पीछे पड़ी थी, लेकिन इसके बावजूद वह अपनी बात से पीछे नहीं हटीं।

अपने साथ हुए व्यवहार पर उठाए सवाल

कोर्ट पहुंचने से पहले उर्मिला ने पिछले दिनों हरिद्वार कोर्ट में अपने साथ हुए व्यवहार का भी जिक्र किया। उन्होंने उत्तराखंड की जनता को लेकर टिप्पणियां करते हुए अपनी भूमिका और अनुभव साझा किए। इस दौरान उन्होंने अपनी तबीयत खराब होने और चलने में परेशानी का आरोप दोहराया।

फिलहाल मामले में नार्को टेस्ट की सहमति को लेकर होने वाली सुनवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। कोर्ट में होने वाली कार्यवाही के बाद ही इस संबंध में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *