अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी वक्ताओं ने कहा कि देश में आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए

Barsali Times Desl
2 Min Read

अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की होटल शिखर सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देश में आरक्षण आर्थिक आधार पर दिया जाना चाहिए।और कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोगों को आरक्षण का लाभ मिलेगा। उन्होंने विधायक, सांसद, पार्षद को एक ही पेंशन देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सस्ते गल्ले की दुकानों में एपीएल राशन कार्ड धारकों को गेहूं उपलब्ध कराया जाए। बेरोजगारी लगातार बढ़ रह है। रोजगार की तलाश में गांवों से पलायन बढ़ गया है। उत्तराखंड के युवाओं को सरकारी, अर्द्ध सरकारी, उद्योगों में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए।

 

ग्रामीण क्षेत्र की अधिकतर सड़कों की हालत अच्छी नहीं है। यात्रा के दौरान दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बदहाल सड़कों की जल्द सुधारीकरण किया जाए। नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के फार्म भरने में अभ्यर्थियों को दिक्कतें हो रही हैं।

 

पूर्व निर्धारित प्रारूप में ही आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएं। पुरानी पेंशन बहाल करने पर जोर दिया। विधायक, सांसद, पार्षद को दो-दो पेंशन देने से आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता भी निर्धारित की जानी चाहिए। बैठक में जमन सिंह देवड़ी, लक्ष्मण बोरा, आनंद सिंह सतवाल, शेर सिंह बिष्ट, डॉ. एसएस पथनी, लाल सिंह मेहता, राम सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *