जज के पिता से मारपीट मामले में कार्रवाई, धारा चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

Barsali Times Desl
1 Min Read

देहरादून:

धारा चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, जज के पिता से मारपीट मामले में नहीं दर्ज किया था मुकदमा दुर्व्यवहार का भी आरोप

धारा चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, जज के पिता से मारपीट मामले में कार्रवाई

राजधानी देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह ने धारा चौकी इंचार्ज विनियता चौहान को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, एक जज के पिता के साथ मारपीट हुई थी। आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद तीन दिनों तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और चौकी में शिकायतकर्ता के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया।

मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया और तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी शिकायत दर्ज कराने का पूरा अधिकार है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *