अनुसूचित जाति के बाइक सवार युवक को दूसरे समुदाय के लोगों ने जमकर पीटा

Barsali Times Desl
2 Min Read

शहर से सटे तेलीवाला गांव को जाने वाले रास्ते पर बने अंडरपास के निकट अनुसूचित जाति के बाइक सवार युवक को दूसरे समुदाय के लोगों ने जमकर पीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यही नहीं हमलावरों ने उसके बाइक में भी जमकर तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर आरोपित वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। दोनों पक्षो

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के लाठर देवा गांव निवासी शिवम का तेलीवाला गांव निवासी कुछ युवकों से विवाद चल रहा है। इसके चलते ही दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई है। शुक्रवार की शाम शिवम बाइक से रुड़की आ रहा था। इसी दौरान अंडरपास के निकट तेलीवाला गांव के युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी।

जब उसने विरोध किया तो उसकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। हमलावरों ने बाइक में जमकर तोड़फोड़ कर दी। सड़क पर हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक के शोर को मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

इसकी सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को भी दी गई। इसी बीच हमलावर वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में शिवम ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

पुलिस ने हमलावरों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं आया। गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शीघ्र ही हमलावरों की धरपकड़ की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *