पंतकोटली गांव में जश्न मनाने के दौरान अंगीठी की गैस से एक युवक की मौत

Barsali Times Desl
1 Min Read

पंतकोटली गांव में जश्न मनाने के दौरान अंगीठी की गैस से एक युवक की मौत हो गई। देर रात 12 बजे कमरे के अंदर अंगीठी ले जाई गई। सुबह पता चला कि गैस लगने से 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। देर रात तक जश्न चला। रात्रि 12 बजे आग से जलती अंगीठी को तीनों भाई अंदर ले गए और सो गए। अंगीठी की गैस कमरे में फैली।

 

पता चला है कि रात को अंगीठी कमरे के अंदर रखी गई थी। सुबह तबीयत खराब होने पर तीनों भाइयों को अस्पताल लाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया। लग रहा है कि अंगीठी की गैस लगने से ही मौत हुई होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *