सोशल मीडिया की दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, मेरठ निवासी युवक के खिलाफ केस

Barsali Times Desl
2 Min Read

हल्द्वानी। सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती के बाद एक 17 वर्षीय किशोरी ने मेरठ निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। किशोरी की तहरीर के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

किशोरी के मुताबिक, वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मुलाकात मेरठ निवासी युवक से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक कई बार नैनीताल और हल्द्वानी आया और किशोरी को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर शादी का भरोसा दिया।

बातचीत बंद होने पर मेरठ पहुंची किशोरी

किशोरी का आरोप है कि जुलाई 2025 में युवक ने अचानक उससे बातचीत बंद कर दी। लंबे समय तक संपर्क नहीं होने के बाद वह युवक के मेरठ स्थित घर पहुंची। वहां उसके परिवार की ओर से बालिग होने के बाद शादी कराने का भरोसा दिए जाने की बात कही गई, जिसके बाद वह वापस लौट आई।

पीड़िता का आरोप है कि बाद में युवक और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद किशोरी ने हल्द्वानी पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

आरोपी की तलाश में दबिश

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि किशोरी की शिकायत के आधार पर 2 सितंबर को आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मामले की विवेचना जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *