30 सांसदों की समिति आज पहुंची दून, टिहरी में टीएचडीसी के बांध संबंधी कार्यों, पुनर्वास आदि का करेगी निरीक्षण

Barsali Times Desl
1 Min Read

केंद्र की विभिन्न योजनाओं और केंद्र सहायतित योजनाओं की समीक्षा के लिए 30 सांसदों की समिति देहरादून पहुंच चुकी है। यह समिति सोमवार को सबसे पहले टिहरी में टीएचडीसी के बांध संबंधी कार्यों, पुनर्वास आदि का निरीक्षण करेगी। समिति तीन दिन तक उत्तराखंड में रुककर अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी करेगी।

संसदीय समिति सोमवार को टिहरी पहुंचेगी। यहां निरीक्षण के बाद शाम को देहरादून में एक समीक्षा बैठक करेगी। इस बैठक में सांसदों के अलावा उत्तराखंड के संबंधित विभागों के अधिकारी और केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी भी शामिल होंगे। टीएचडीसी से संबंधित सभी मुद्दों पर बैठक में बातचीत होगी। अपर सचिव उदयराज सिंह ने बताया कि टीम तीन दिन तक उत्तराखंड में प्रवास के दौरान नमामि गंगे और अन्य योजनाओं का परीक्षण कर उनकी प्रगति देखेगी। कार्य की गति धीमी होने पर संबंधितों से कारण भी पूछेगी। सभी समीक्षाएं करने के बाद समिति एक रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे संसद में पेश करेगी।

संसदीय समिति के साथ ही विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों के अधिकारी भी दून पहुंच चुके हैं। चूंकि, संसदीय समिति अलग-अलग मंत्रालयों से जुड़ी योजनाओं का निरीक्षण और समीक्षा करेगी, लिहाजा इस दौरान उन मंत्रालयों के अधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *