हरिद्वार में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, पिता के साथ फैक्टरी में काम करने वाले व्यक्ति पर आरोप; वारदात के बाद फरार

Barsali Times Desl
1 Min Read

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में 11 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में बच्ची के पिता के साथ फैक्टरी में काम करने वाले व्यक्ति पर घर में घुसकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बच्ची के पिता एक फैक्टरी में काम करते हैं। आरोप है कि रविवार रात उनके साथ काम करने वाला व्यक्ति घर में घुस आया और 11 माह की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी घटना के बाद से फरार है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *