नाकुरी गाड़ में बादल फटने और बाढ़ आने से बरसाली क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में सिंचित खेतों, नहरों,पेयजल,गोशाला ,रास्तों को भारी नुकसान,

Barsali Times Desk
3 Min Read

उत्तरकाशी जिले के विकास खंड डुंडा के अंतर्गत नाकुरी गाड़ में बादल फटने और बाढ़ आने से बरसाली क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में सिंचित खेतों और नहरों ,पेयजल लाइन ,रास्तों को भारी नुकसान  हुआ है।

आपको बताते चलें कि नाकुरी गाड़ में बाढ़ आने से ग्रामसभा सिंगोट, ग्रामसभा मांगली सेरा,ग्रामसभा बरसाली के सेम और संगुडा, उपाली नाकुरी, तल्ली नाकुरी और कुंसी ग्रामसभा के घटक्यार्का में काश्तकारों को भारी नुकसान हुआ है।
बाढ़ से सिंगोट के कई जगहों पर लोगों के खेत, घरों में पानी भर गया और सिंगोट में पक्के निर्माण को भी नुकसान हुआ है।ग्रामीणों के शौचालय, छानिया और घरों को भारी खतरा उत्पन्न हो रखा है। सिंगोट गांव के शौचालय भी बाढ़ की भेंट चढ़ गए।।

मौके पर पहुंचे बीजेपी नेता लोकेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि घटना की जानकारी माननीय विधायक श्री सुरेश चौहान और जिलाधिकारी डा मेहरबान सिंह बिष्ट को दे दी गई।क्षति का आंकलन करने मौके पर राजस्व निरीक्षक श्री दशरथ नाथ  मौजूद हैं। सिंचाई विभाग की तरफ से भी विभागीय अधिकारी क्षति का आंकलन करने गए हैं।

मांगली सेरा, सिंगोट, मलान गांव, नाकुरी में गांव के सुरक्षा दीवार बह जाने से गांव को खतरा बन गया है। सिंचाई विभाग और लघु सिंचाई विभाग और पेयजल विभाग की दर्जनों नहरें , पेयजल  बह जाने से सिंचाई और पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है।।

नाकुरी गाड़ पर 10 किलोमीटर हिस्से में दोनो तरफ इस क्षेत्र के लोगों की सिंचित भूमि है। बाढ़ से खेती और धान की फसलों को भी बड़ा नुकसान हो गया  है।।
जगह जगह ग्रामीणों के आने जाने के रास्ते टूट गए और आधा दर्जन पैदल पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।।
ग्रामसभा मांगली के गजेंद्र सिंह, रमेश सिंह, दीपेंद्र सिंह, सिंगोट ग्रामसभा के अमेंद्र सिंह पंवार, शैलेंद्र सिंह रावत , मालचंद सिंह रावत, बालेंद्र सिंह नेगी, मनबीर सिंह रावत , और प्रताप सिंह रावत की गौशालाओं और शौचालयों को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ से लगभग 30 नहरें, 10 पेयजल योजनाओं और आधा दर्जन पुल और मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए।। इधर ग्रामसभा पाव में भिकम सिंह राणा, पीरथ सिंह राणा, सुंदर सिंह नेगी , मनवीर सिंह राणा ,इलम सिंह रावत , राजवीर सिंह राणा
सुरजीत सिंह और भगिंदर सिंह के खेतो और वा गौशाला को भारी नुकसान पहुंचा है।।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *