जनपद में ट्रेक पर ले जाने वाले एजेन्सियों के लिए एसओपी हुई जारी

Barsali Times Desk
1 Min Read

सहस्त्रताल ट्रेक पर हुई दुर्घटना के दृष्टिगत जनपद में ट्रेक पर ले जाने वाले एजेन्सियों के लिए एसओपी तैयार करने हेतु जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है।

समिति में प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी वन प्रभाग, उप निदेशक गोविन्द वन्य जीव विहार, प्रभागीय वनाधिकारी अपर यमुना वन प्रभाग, उप निदेशक गंगोत्री नेशनल पार्क, अपर जिलाधिकारी, प्रधानाचार्य नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, पुलिस अधीक्षक द्वारा नामित अधिकारी, जिला साहसिक खेल अधिकारी, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी, अध्यक्ष ट्रेकिंग एसोसिएशन उत्तरकाशी को सदस्य बनाया गया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी इस समिति के सदस्य सचिव नामित किये गए हैं।
जिलाधिकारी ने समिति को सात दिनों के अन्दर एसओपी तैयार कर कर प्रस्तुत करने की अपेक्षा की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *