19 दिनों के अंदर दोनों धामों में आने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या साढ़े चार लाख के आंकड़े को पार कर गई

Barsali Times Desk
2 Min Read

यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अवागमन का क्रम निरंतर जारी है। आज  यमुनोत्री तथा गंगोत्री धाम में कुल 22321 तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए ।  इसके साथ ही कपाट खुलने के 19 दिनों के अंदर दोनों धामों में आने वाले तीर्थयात्रियों की कुल संख्या साढ़े चार लाख के आंकड़े को पार कर गई है। रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्रियों के आवागमन के बावजूद यात्रा सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से चल रही है। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी निर्बाध रूप से जारी है।

यमुनोत्री धाम में 11492 तथा गंगोत्री धाम में 10829 तीर्थयात्री पहॅुचे हैं। इसके साथ ही इस यात्राकाल में अभी तक यमुनोत्री धाम में 229654 तथा गंगोत्री धाम में 220374 तीर्थयात्रियों का पदार्पण हो चुका है। इस प्रकार इन दोनों धामों में इस यात्राकाल में आने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 450028 हो गई है।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री क्षेत्र के तीन दिन के भ्रमण से लौटने के बाद जिला मुख्यालय पर आज दोनों धामों की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए सफाई व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी ने कहा कि रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्रियों के आवागमन के बावजूद यात्रा सुव्यवस्थित रूप से चल रही है और उन्होंने दोनों धामों के यात्रा मार्गों का जिसे की सीमा तक निरीक्षण कर यह पाया कि यात्रा मार्गों पर आवागमन सुचारू और बेरोक-टोक जारी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *