महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी देहरादून सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सुशीला बलूनी र्थिव शरीर पर भाजपा झंडा औढ़ाकर उनको अंतिम श्रद्धांजलि दी

Barsali Times Desl
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी महानगर परिवार की और से महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी देहरादून सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने स्वर्गीय सुशीला बलूनी के डोभालवाला स्थित आवास पर उनके पार्थिव शरीर पर भाजपा झंडा औढ़ाकर उनको अंतिम श्रद्धांजलि दी, नमन किया।

इस दौरान महानगर देहरादून स्थित राज्य आंदोलनकारी शहीद स्मारक स्थल में हजारों की संख्या में नम आंखों से भाजपा कार्यकर्तागण/आंदलनकारी सम्मिलित हुए, वंदनीय बलूनी को राज्य सरकार की तरफ से सैन्य सम्मान भी दिया गया।

 

भाजपा महानगर अध्यक्ष अग्रवाल  ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुज्या बलूनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उत्तराखंड बनने के बाद वह राज्य महिला आयोग और राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद की अध्यक्ष रहीं।

अग्रवाल  ने बताया कि वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी जी भले ही आज हमारे बीच में ना हों पर उत्तराखंड निर्माण के लिए उनका योगदान सदियों तक याद रखा जाएगा, वे उत्तराखंड की पहली महिला थीं जो राज्य निर्माण के लिए भूख हड़ताल पर बैठी थीं, उन्होंने राज्य आंदोलन के माध्यम् से हजारों की संख्या में महिलाओं को अपने साथ जोड़ा इस आंदोलन की आग को प्रचंड रूप देने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई वह कई बार गिरफ्तार भी हुईं और जेल गई पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

एवं समस्त महानगरवासी कार्यकर्त्तागण पुण्य दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना करते हैं।

उन्हौंने कहा कि हम समस्त उत्तराखंडवासी पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में पुजनीय सुशीला बलूनी जी के योगदान को भी हमेशा याद रखेंगे।

उमा नरेश तिवारी

महानगर मीडिया प्रभारी

अक्षत जैन

सह मीडिया प्रभारी

9012522667

प्रदीप कुमार

सह मीडिया प्रभारी

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *