मौसम विभाग के अनुसार 6 से 9 मई तक बारिश की संभावना बनी हुई है

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में छह से नौ मई तक बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में सात मई को बारिश हो सकती है। बाकी दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार छह से नौ मई तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। सिर्फ सात मई को मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *