जलस्तर बढ़ने से फंसे चार लोगों को पुलिस ने बचाया

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तराखंड के रामनगर में कोसी नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने के कारण चार लोग यहां फसं गए। पुलिस और अग्निशमन दल द्वारा चारों लोगों को बचाया जा सका। उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम बदला और प्रदेशभर में बारिश शुरू हो गई। अभी तक बारिश का सिलसिला जारी है।

जलस्तर बढ़ने से जहां कोसी नदी में चार लोग फंस गए वहीं भारी बारिश के बाद रामनगर के टेढ़ा गांव के तिलमठ मंदिर के पास एक बस बरसाती नाले में बह गई और पलट गई। बस के बहते ही वहां चीख पुकार मच गई। यात्री बस के बहते ही किसी तरह उसके ऊपर चढ़ गए।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तब पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोटें नहीं आई। सभी को तिलमठ मंदिर में ले जाया गया।

तहसीलदार विपिन चंद्र पंत ने बताया कि बस दोपहर करीब ढाई बजे रामनगर से डोन परेवा के लिए निकली थी। लगातार हो रही बारिश से बरसाती नाला अचानक उफान पर आ गया और बस अनियंत्रित होकर पहले बही फिर पलट गई।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *