उत्तराखंड में चोटियों पर बर्फबारी मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि, बारिश जारी

Barsali Times Desl
2 Min Read

उत्तराखंड में चोटियों पर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा व ओलावृष्टि का क्रम जारी है। जिससे जनवरी जैसी ठंड का अहसास हो रहा है। सोमवार को चारधाम में बर्फबारी होने के बाद आज मंगलवार को भी केदारनाथ, बदरीनाथ सहित ऊंची चोटियां पर हिमपात का क्रम जारी रहा। गढ़वाल मंडल के लगभग सभी इलाकों में मंगलवार को बारिश का दौर जारी रहा।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की निकटवर्ती चोटियों पर रविवार और सोमवार को बर्फबारी हुई है। जबकि हर्षिल घाटी और निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। जिससे एक बार फिर से ठंड काफी बढ़ गई है।

मौसम के बदले मिजाज से मार्च माह के तीसरे सप्ताह में जनवरी जैसी ठंड लौट आयी है। उच्च हिमालय में हिमपात जारी है। पिथौरागढ़ जिले के खलिया टाप सहित भुजानी तक हिमपात हो चुका है।

मुनस्यारी में लोग आग सेंकने को मजबूर हो चुके हैं। खलिया टाप से नीच भुजानी तक हिमपात हुआ है। दारमा और व्यास में ही हिमपात हुआ। जिसके चलते तापमान में गिरावट आ चुकी है। अभी तक सभी मार्ग यातायात के लिए खुले हुए हैं। मौसम के चलते जनजीवन भी प्रभावित है।

बागेश्वर जिले में भी ठंड एकाएक बढ़ गई है। कपकोट के खाती, बाछम, कर्मी आदि क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो गई हैं। पिंडारी क्षेत्र में रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान होने की सूचना है। किसानों ने बताया कि फल, सब्जी के अलावा गेहूं, जौ आदि फसलें खेतों में नष्ट हो गई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *