छह साल पहले सामूहिक दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Barsali Times Desl
1 Min Read

सामूहिक दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले में वांछित इनामी आरोपित का पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रूप से बिहार निवासी है। छह साल पहले मसूरी में एक महिला की सामूहिक दुष्‍कर्म के बाद हत्‍या कर दी गई थी। उसकी पहचान न हो सके, आरोपितों ने तेजाब से उसका चेहरा जला दिया था।

नामजद नौ आरोपितों में से सात की गिरफ्तार कर ली गई थी, दो अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर थे। इनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपनी पहचान बिट्टू साहनी उर्फ सुरेन्द्र साहनी निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहियारा जिला सीतामड़ी बिहार के रूप में बताई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *