स्कूल जा रही बच्ची की डंपर की चपेट में आकर मौके पर हुई मौत

Barsali Times Desl
1 Min Read

मां के साथ स्कूटी पर स्कूल जा रही नौ साल की बच्ची की हादसे में मौत हो गई। डंपर के पिछले हिस्से में स्कूटी टकराने से मां बेटी इधर-उधर छिटक गई। इस हादसे में नौ साल की नैना की जान चली गई।

सोमवार सुबह संतोष कॉलोनी बनबसा निवासी नैना जोशी अपनी मां के साथ स्कूटी में मैक्सटन स्कूल जा रही थी। तभी डंपर के पिछले हिस्से में स्कूटी टकराने से मां बेटी छिटक गई। मौके पर बेटी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर भेज दिया।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *