मौसम विभाग ने 19 फरवरी से मौसम को लेकर जारी किया अपडेट

Barsali Times Desl
2 Min Read

Meteorological Department issued an update regarding the weather from February 19

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि इन दिनों मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने 19 फरवरी से मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। 19 से 21 फरवरी तक कई जिलों में बारिश बर्फबारी की संभावना जताई गई है। विभाग ने कई जिलों के लिए तापमान बढ़ने को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में कई क्षेत्रों में तापमान में अत्यधिक वृद्धि की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि, आज शाम तक उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिसके चलते रविवार से हल्की वर्षा होने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अन्य इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

Good News: पर्वतीय जनपदों के लोगों को शीघ्र मिलेगा स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का लाभ: डॉ आर राजेश कुमार

बताया जा रहा है कि अगले चार-पांच दिन उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों में अधिकतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से अधिक बने रहने की आशंका है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से अधिक पहुंच सकता है। जबकि 19 -20 फरवरी को बारिश के आसार भी बन रहे है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *