भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत 48 घंटे बाद आईसीयू से बाहर

Barsali Times Desl
2 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत 48 घंटे बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से बाहर आ गए हैं। उन्हें अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया है। पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम चौबीसों घंटे उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है, लेकिन इस बीच ऋषभ के परिजनों के साथ ही डॉक्टरों ने गहरी चिंता जताई है।

ऋषभ का हालचाल जानने के लिए अस्पताल में लोगों के आने जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसमें वीआईपी सहित कई लोग शामिल हैं, जिससे ऋषभ को आराम नहीं मिल पा रहा है। ऋषभ पंत देहरादून मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में अब काफी सुधार है। डॉक्टरों को कहना है कि उन्हें आराम की सख्त जरूरत हैं, लेकिन लगातार उनसे मिलने के लिए कोई न कोई आ रहा है।

डॉक्टरों के साथ ही ऋषभ के परिजनों ने भी सभी से ऋषभ को आराम दिए जाने की अपील की है। बता दें कि शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब दिल्ली-हरिद्वार मार्ग पर नारसन के पास ऋषभ पंत की कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में ऋषभ पंत बुरी तरह से घायल हो गए थे, जबकि उनकी कार आग लगने से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *