आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनी के लोगों ने वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवालऔर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की

Barsali Times Desl
1 Min Read

आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनी के लोगों ने वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। सभी ने मुख्यमंत्री से आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनी के लोगों न उजाड़ने की मांग की। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री को बताया कि आईडीपीएल प्रबंधन की ओर से आवंटित आवासों में रह रहे अधिकांश सेवानिवृत कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि कन्वेंशन सेंटर योजना और अन्य कारणों से भवनों को खाली करने के नोटिस दिए जा रहे हैं। इससे सभी के पास आशियाना उजड़ने का संकट पैदा हो गया है।

 

बताया कि आईडीपीएल फैक्ट्री बंद होने के बाद आईडीपीएल को आवंटित भूमि मूल विभाग को स्थानांतरित की गई है। आईडीपीएल और कृष्णानगर कॉलोनी में करीब 50 वर्षों से लोग रह रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *