उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आठ भर्तियों पर आगामी दो से तीन दिन में बड़ा फैसला ले सकता

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आठ भर्तियों पर आगामी दो से तीन दिन में बड़ा फैसला ले सकता है। स्नातक स्तरीय, सचिवालय सुरक्षा संवर्ग, वन दरोगा सहित कई भर्तियों के पेपर लीक होने के कारण विवादों में आने के बाद आठ भर्तियां भी लटकी हुई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, उस समिति ने अपनी रिपोर्ट आयोग को सौंप दी है। अब आयोग इसका विश्लेषण कर रहा है। माना जा रहा है कि आगामी दो से तीन दिन में इन आठ भर्तियों पर आयोग बड़ा निर्णय ले सकता है।

एलटी भर्ती (1431 पद), उत्तराखंड वैयक्तिक सहायक (600 पद), कनिष्ठ सहायक (700 पद), पुलिस रैंकर्स भर्ती (250 पद), वाहन चालक भर्ती (164 पद), कर्मशाला अनुदेशक (157 पद), मत्स्य निरीक्षक भर्ती (26 पद) और मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती (272 पद)।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *