सहकारिता विभाग अब किसानों को विदेश भेजने की तैयारी में।

Barsali Times Desl
2 Min Read

सहकारिता विभाग अब किसानों को विदेश भेजने की तैयारी में है। डिपार्टमेंट ने सभी डीएम को अपने-अपने जिले से एक-एक  प्रगतिशील किसान की लिस्ट देने को कहा है। किसानों को उन्नत खेती के लिए विदेशों में विजिट करवाया जाएगा, साथ ही 10-10 किसानों को हिमाचल प्रदेश,  लेह, लद्दाख, राजस्थान जैसे प्रदेशों में विभागीय खर्चे पर वहां के मॉड्यूल को समझने के लिए भेजा जाएगा।

 

तो वही इसके अलावा बद्री घी को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रपोजल बनाने के भी निर्देश दिए। सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि सेब, डेयरी, भेड़ बकरी, मछली के 10- 10 प्रगतिशील  किसानों को अध्ययन के लिए कश्मीर, हिमाचल, गुजरात , गोवा,  आंध्र प्रदेश , राजस्थान, लेह, लद्दाख भेजा जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि 2019 से राज्य समेकित सहकारी विकास परियोजना 4 विभागों  द्वारा किसानों की आमदनी दोगुनी कर रही है।इसके अच्छे नतीजे अब सामने आ रहे हैं।मंत्री डॉ रावत ने कहा कि परियोजना कोऑपरेटिव कलेक्टिव फार्मिंग भी कर रही है।

 

और कहा कि  डेयरी विभाग को निर्देश दिया है कि बद्री गाय पर विशेष रूप से फोकस किया जाए 100 करोड़ रुपए की बद्री गाय को बढ़ाने के लिए प्रस्ताव और प्रोजेक्ट बनाए जाएं। तो वही बद्री की महानगरों में 2500  किलो बिक रहा है इसकी की बहुत डिमांड बढ़ी है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *