महिला एएसआई ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता पदक, एसएसपी ने दी बधाई

Barsali Times Desl
1 Min Read

ऊधमसिंहनगर। महिला एएसआई ने राष्ट्रीय स्तर पर जीत पदक जीता. जिस पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने उन्हें बधाई दी है ।
आज दिनांक 27 सितम्बर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने जनपद की प्रतिभाशाली महिला अपर उपनिरीक्षक नम्रता रावत (थाना ट्रांजिट कैंप) को राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
अपर उपनिरीक्षक नम्रता रावत ने हाल ही में करनाल (हरियाणा) में आयोजित 74वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर प्रतियोगिता 2025/26 में बॉक्सिंग (70–75 जीत किलोग्राम भार वर्ग) में कांस्य पदक जीतकर उत्तराखंड पुलिस एवं जनपद ऊधमसिंह नगर का नाम गौरवान्वित किया है।उपलब्धियाँ और गौरव
➡️ इससे पूर्व भी ऑल इंडिया पुलिस प्रतियोगिता में सिल्वर पदक अर्जित किया है।
➡️ राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *