सीपीयू रुड़की टीम ने दिखाई बहादुरी, डूबती लड़की को बचाया…

Barsali Times Desk
1 Min Read

सीपीयू रुड़की टीम ने दिखाई बहादुरी, डूबती लड़की को बचाया…

संवादाता : विनय उनियाल,

देहरादून : पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने दोनों अधिकारी/कर्मचारीगणों को किया सम्मानित..
रुड़की की हॉक 14 टीम नहर पटरी पर ड्यूटी में नियुक्त थी। इसी दौरान टीम को गंगनहर में एक लड़की डूबती हुई दिखाई दी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, अपर उप निरीक्षक मनोज शर्मा और हेड कांस्टेबल कृपा राम ने तुरंत कार्रवाई की। हेड कांस्टेबल कृपा राम ने बिना देरी किए गंगनहर में छलांग लगा दी और लड़की को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस साहसिक कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चंद सुयाल ने दोनों अधिकारियों को सम्मानित किया। उनके इस सराहनीय कार्य की पूरे क्षेत्र में प्रशंसा की गई।

Share This Article