प्लास्टिक से ग्राफीन बनाने वाला प्लांट नेनीताल मे होगा तैयार …………..

Barsali Times Desl
1 Min Read

आज के समय में एक बड़ी समस्या बना हुआ प्लास्टिक कूड़े में सबसे ज्यादा हानिकारक हो गया है प्लास्टिक इसलिए प्लास्टिक का निस्तारण होना आज की सबसे बड़ी चुनौती है।तो नैनीताल के नारायण नगर में एक वेस्ट रिसाइकिलिंग प्लांट बनाया जा रहा है।यह प्रदेश का पहला प्लांट होगा जो प्लास्टिक को ग्राफीन में बदलेगा।  बता दे की लगभग 5 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को जीबी पंत नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ हिमालयन एनवायरनमेंट के राष्ट्रीय हिमालय मिशन के तहत बनाया जा रहा है

 

तो कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल

में केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के प्रोफेसर एनजी साहू ने बताया कि प्लास्टिक को ग्राफीन में बदलने से एक तरफ प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को रोका जा सकेगा।इसके अलावा ग्राफीन कई तरह से इस्तेमाल में लाया जा सकता है।जिस वजह से इसे विद्युत उपकरण में इस्तेमाल में लाया जा सकता है।इसके अलावा इसे कंक्रीट में मिलाने से मजबूती भी ज्यादा बढ़ती है जिस वजह से यह सड़क निर्माण में मजबूती प्रदान कर सकता है।

तोल नगरपालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया कि इस प्लांट को बनाने की कवायद चल रही है. आने वाले 2 महीने के भीतर इसे शुरू किया जाएगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *