पगड़ी पहनकर भारत पहुंची थीं ‘हर मेजेस्टी, द क्वीन ऑफ इंग्लैंड’ एलिजाबेथ…………

Barsali Times Desl
2 Min Read

बता दे की आज ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन  हो गया  महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बने यूनाइटेड किंगडम की शासक थीं। वह आधिकारिक तौर पर 1952 में अपने पिता की मृत्यु के बाद रानी बनीं और ब्रिटिश इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली शासक थीं।

 

उनकी पहली यात्रा भारत की आजादी के लगभग 15 साल बाद हुई।महारानी एलिजाबेथ और उनके पति प्रिंस फिलिप ने पहली बार 1961 में भारत का दौरा किया था।तो अपनी यात्रा के दौरान शाही जोड़े ने कई भारतीय राजा महाराजाओं से मुलाकात की और ताजमहल सहित देश के सबसे पसंदीदा ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया था। तो नई दिल्ली में राजपथ पर भव्य गणतंत्र दिवस समारोह में भी भाग लिया था।

 

महारानी जहां भी गईं अनगिनत लोग सड़कों पर थे। कई छतों पर और बालकनियों में ‘हर मेजेस्टी, द क्वीन ऑफ इंग्लैंड’ की एक झलक पाने के लिए बेताब थे। महारानी के दादा किंग जॉर्ज पंचम 1911 में उनसे पहले भारत आने वाले अंतिम ब्रिटिश सम्राट थे।

 

तो1961 के बाद महारानी एलिजाबेथ और प्रिंस फिलिप ने 1983 और 1997 में फिर से एक साथ भारत का दौरा किया.  तब 1997 में भारत अपनी स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ मना रहा था.

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *