डेंगू बनाता जा रहा एक चुनौती……….

Barsali Times Desl
2 Min Read

बता दे की उत्तराखण्ङ मे डेंगू की चुनौती बढ़ती जी रही है। तो अब पांच जिलों में डेंगू संक्रमण दस्तक दे चुका है। और अब तक प्रदेश में डेंगू के 192 मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू रोकथाम व बचाव के लिए प्रभावित जिलों को गहन निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।

कोरोना के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के सामने अब डेंगू संक्रमण की रोकथाम व बचाव की चुनौती खड़ी हो गई है। तो प्रदेश के मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत पौड़ी व टिहरी जिले में लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं।  तो इन पांच जिलों में अब तक कुल 192 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं

तो वही  2020 व 2021 में कोविड महामारी के दौरान डेंगू का प्रभाव कम रहा था। विशेषज्ञों के मुताबिक हर दो या तीन साल बाद डेंगू का प्रकोप बढ़ने की आशंका रहती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पहले ही सभी जिलों को डेंगू की रोकथाम व बचाव के लिए एसओपी जारी की थी।

राज्य में डेंगू संक्रमित मामले

जिला          मरीज
देहरादून         80
हरिद्वार           57
पौड़ी              43
नैनीताल         06
टिहरी            06

तो इन जिलों के सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखी जाए। डेंगू मरीज मिलने पर आसपास के घरों में स्क्रीनिंग कर जांच की जाए। डेंगू के लार्वा के लिए सर्वे करने के साथ फॉगिंग करने के निर्देश दिए गए। डेंगू मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध  कराई जाय।तथा साथ ही अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड भी बनाए गए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *