Barsali Times Desk
1 Min Read

उत्तरकाशी। 75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आईटीबीपी के 15 हिमवीरोंको राष्ट्रपति पुलिस पदक से अलंकृत किया गया सराहनीय सेवाओं के लिए महामहिम राष्ट्रपति ने आईटीबीपी के 12अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया  ।

जिसमें उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल जुणगा गांव के निवासी गोविंद सिंह भंडारी 46 बटालाइन उप निरीक्षक आइटीबीपी का नाम भी शामिल है। बताते चलें गोविंदसिंह भंडारी पिछले 40 वर्षों सेआइटीबीपी पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।

वर्तमान में रायबरेली उत्तर प्रदेश में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं गोविंद सिंहभंडारी ने अपनी सेवाएं पंजाब, अरुणाचलप्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर आदि राज्यों में दी है इनकी सराहनीय सेवाओं के लिएमहामहिम राष्ट्रपति ने पुलिस पदक से अलंकृत किया ।

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित आइटीबीपी के तीन अधिकारियों में उप महा निरीक्षक आइटीबीपी अश्वनी कुमार डोगरा, उप महा निरीक्षक रणवीर सिंह, सेकंड इन कमांडेड विक्रम सिंह राणा का नाम शामिल है, इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए आईटीबीपी के 12 अधिकारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस पदक से सम्मानित किया गया जिसमें उत्तरकाशी जनपद के गोविंद सिंह भंडारी का नाम भी शामिल है।।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *