बाल- बाल बचे 174 विधार्थी ।

Barsali Times Desl
2 Min Read

मझरा हसन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में उस समय बड़ा हादसा होने से बच गया जब मिड डे मील बनाने के दौरान रसोई घर में प्रेशर कुकर फटने के बाद सिलिंडर के पाइप में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते स्कूल में मौजूद सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

 

करीब 11 बजे ग्राम मझरा हसन स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय झगड़पुरी में भोजन माता नन्ही देवी, गुरमीत कौर और चरणजीत कौर बच्चों के लिए मिड डे मील तैयार कर रही थीं।इस दौरान अचानक प्रेशर कुकर फट गया और गैस सिलिंडर के पाइप ने आग पकड़ ली। आग लगते ही भयभीत भोजन माता ने शोर मचा दिया और प्रभारी प्रधानाध्यापिका जानकी पांडेय ने 112 और फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी।

सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शराफत अली मंसूरी और थाने से पहुंचे सिपाही लालता प्रसाद व मोहन बोरा ने प्रभारी प्रधानाध्यापिका जानकी पांडेय, भोजन माताओं और ग्रामीणों की मदद से स्कूल में मौजूद 174 बच्चों को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।विद्यालय में आग लगने की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय और विधायक अरविंद पांडेय भी मौके पर पहुंच गए। दोपहर बाद एसडीएम राकेश चंद तिवारी और तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट ने भी विद्यालय पहुंचकर जानकारी हासिल की।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *