150 पेटी शराब जब्त……

Barsali Times Desl
2 Min Read

माजरी माफी आबकारी विभाग ने नकली शराब के गोदाम जब्त किया है।तो यहां से 150 पेटी नकली शराब जब्त की गई है। तो मौके से एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।तो यह शराब महंगे ब्रांड का बताकर अवैध रूप से सप्लाई की जा रही थी आबकारी विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि कुछ दिन पहले माजरी माफी क्षेत्र में नकली शराब बनाने की सूचना मिली थी। और बुधवार को वहां एक मकान में छापा मारा गया तो भारी मात्रा में खाली और भरी हुई शराब की बोतलें मिलीं। तो कुछ पेटियों में भी शराब की पैकिंग की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि गोदाम में उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग के होलोग्राम भी बरामद हुए हैं। तो इनकी संख्या लाखों में है। और इसके अलावा कुछ लेबल भी जब्त किए गए हैं। तो इस पर फॉर सेल डिफेंस पर्सनल लिखा हुआ था। यानी यह शराब कैंटीन की बताकर भी बेची जा रही थी। शराब महंगे ब्रांड की बोतलों में भरी गई थी। वहां से तकरीबन 12 लाख रुपये की कीमत की 150 पेटी शराब बरामद हुई है।तो शुरुआती जांच में पता चला है कि इस शराब को सस्ती बताकर बेचा जाता था। बता दे की लोग डिफेंस की शराब को अच्छा मानते हैं। तो वही कुछ लोग इस शराब को सप्लाई करने में भी जुटे थे। डिफेंस की शराब सस्ती होती है तो इसके लिए वे इसे खरीद रहे थे।तो बता दे की शराब को पहाड़ों में भेजने की भी आशंका जताई जा रही है।तो लोग सस्ती शराब के चक्कर में इसे खरीद लेते हैं। तो अब इस मामले में जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *