लोकसभा टिहरी के पुरोला विधानसभा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

Barsali Times Desk
2 Min Read

 

उत्तरकाशी बीजेपी ने टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की पुरोला और यमुनोत्री विधानसभा में भाजपा नेताओं ने लोकसभा चुनाव कार्यालय उद्घाटन कर दिया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यालय उद्घाटन में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह राणा,नीरु देवी- जिला प्रभारी ,

लोकेंद्र सिंह बिष्ट प्रभारी पुरोला विधानसभा,

दुर्गेश्वर लाल विधायक व संयोजक पुरोला विधानसभा ने संयुक्त रूप से चुनाव कार्यालय काज्ञउद्घाटन पूजा -पाठ व हवन एवं वैदिक मंत्रोचार के साथ हुआ।

इस दौरान भाजपा के सभी पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में व उत्तराखंड में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने का आह्वान किया।भाजपा पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सबको मिलकर टिहरीलोकसभा से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए प्रयास करना है। उन्होंने कहा कि इस बार भी उत्तराखंड की सभी पाँच लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी।

कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान ,जिला महामंत्री पवन नौटियाल,बलदेव रावत,पूर्व जिलाध्यक्ष अम्मीचंद शाह,मण्डल अध्यक्ष पुरोला जगमोहन पंवार ,दिनेश नौटियाल,ईश्वन पंवार,हरी मोहन चंद,जयचंद रावत,रामचंद्र पंवार,बचन पंवार ब्लॉक प्रमुख मोरी, बृजमोहन चौहान, राजेश भंडारी आदि शामिल रहे।।इधर टिहरी लोकसभा के यमुनोत्री विधानसभा के बड़कोट में भी बीजेपी ने अपना चुनाव कार्यालय खोला गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *