मां गंगा के उद्गम स्थल में लगेगा एम एल डी एस टी पी में ऑनलाइन मॉनिटरिंग ससिस्टम

Barsali Times Desk
3 Min Read

प्रदेश में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन , जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में कुल 18 एस टी पी प्लांट (1 एम् एल डी क्षमता से ऊपर ) में ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित किये जा रहे हैं |

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड़ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार, सभी एसटीपी में ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित लगाया जाना अनिवार्य है ।उच्च अधिकारियों निर्देश  में, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन , जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सभी नए एसटीपी परियोजनाओं में ऑनलाइन  मॉनेटरिंग सिस्टम सुचारु किए जाएंगे ।

वर्त्तमान में उत्तराखण्ड राज्य में कुल संचलितक 70 एस. टी. पी में से कुल 22 एसटीपी में ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम चल रहे है ।, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन , जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार ने नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखण्ड राज्य मे 1 एम् एल डी क्षमता से अधिकतम  18 एसटीपी चिन्हित किये हैं, जिनमे ऑनलाइन मॉनेटरिंग सिस्टम अधिष्ठापित किया जाना प्रस्तावित है, जिसके अंतर्गत केंद्र, राज्य एवं अन्य सरकारी एजेंसियों की विभिन्न योजनाओं के तहत स्थापित एसटीपी को शामिल किया गया है।

 जनपद उत्तरकाशी मां गंगा का गृह जनपद और गंगोत्री उद्गम स्थल में  1 एम एल डी एस टी पी में ऑनलाइन मॉनिटरिंग ससिस्टम लगाया जाना अति आवश्यक है | टीम ने गंगोत्री धाम में  संयुक्य स्थलीय निरक्षण किया गया| निरीक्षण में  राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे, उत्तराखंड से मॉनिटरिंग विशेषज्ञ / नोडल अधिकारी, श्री रोहित जयाड़ा, श्री लक्ष्मी चन्द रमोला, अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखंड जल संसथान,श्री सुमन सिंह भण्डारी, सहायक अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान,श्री हिमांशु बहुगुणा,अवर अभियंता, उत्तराखंड जल संसथान मौजूद रहे |स्थलीय निरक्षण करते हुए  रोहित जयाड़ा ने  राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्तराखंड राज्य में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत एस. टी. पी. पर लगाये जाने वाले रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम के सम्बन्ध में जानकारी, प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटशन एवं मॉनिटरिंग सम्बंधि सूचना कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड जल संस्थान के प्रतिनिधियों को दी गयी| निरिक्षण में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उक्त कार्य के क्रियान्वयन हेतु नामित फर्म M/s Aaxis Nano tech Pvt. Ltd. के प्रतिनिधि श्री अमरेश जगूड़ी भी मौजूद रहे ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *