भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया चिन्यालीसौड से दीवार लेखन के कार्य का शुभारंभ।

Barsali Times Desk
1 Min Read

“अब की बार 400 पार तीसरी बार मोदी सरकार “ अभियान की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया दीवार लेखन  कर भाजपा ने मिशन 2024 के तहत चिन्यालीसौड़ से दीवार लेखन अभियान की शुरूआत की।

शुक्रवार को नगर पालिका चिन्यालीसौड के वार्ड 3 शक्तिपुरम कॉलोनी में “अब की बार 400 पार तीसरी बार मोदी सरकार “ अभियान के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने स्वयं दीवार लेखन किया।भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश भर में दीवार लेखन का कार्य का शुभारंभ चिन्यालीसौड से प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा शुरू किया गया है।जो 5 जनवरी से शुरू होकर 12 फरवरी तक चलेगा।

जिसके तहत प्रदेश के हर बूथ की कम से कम 5 दीवारों पर श्लोगन लिखे जायेंगे। भाजपा हर बूथ तक कमल का फूल और तीसरी बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पर नारे लिख कर जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। कार्यकर्ताओं से शपथ दिलाई ।
इस मौके पर रामसुंदर नौटियाल सुमन बडोनी ,विजय बडोनी सुभाष नौटियाल सोवेंद बिष्ट नागेंद्र चौहान लक्ष्मण सिंह भंडारी चैन सिंह महंत शीश पल रमोला उदय पाल परमार
पूनम रमोला ग्रीस भट्ट शैलेंद्र कोहली विजेंद्र रावत जोत सिंह बिष्ट आदि थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *