(बाड़ाहाट का थौलू) की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह चौहान , पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण पहुंचे 

Barsali Times Desk
1 Min Read

उत्तरकाशी माघ मेला (बाड़ाहाट का थौलू) की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने उत्तरकाशी पहुंचे उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह चौहान , पूर्व गंगोत्री विधायक  विजयपाल सजवाण  ने आयोजक जिला पंचायत परिवार का आभार व्यक्त करते हुए , मेला संचालन की बधाई दी।

इस दौरान उन्होंने पांडाल में मौजूद जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मौजूद लोगों व समस्त जनपदवासियों को माघ मेले की शुभकामनायें प्रेषित की।

इस अवसर पर हिमाचल के लोकगायक नाटीकिंग कुलदीप शर्मा के गीतों पर लोग जमकर थिरके। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीष राणा, पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र शाह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा प्रभावती गौड़, प्रदेश कांग्रेस कमेटी से गिरीश पुनेठा, हरि कृष्ण भट्ट , सीता राम नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कैंतुरा, मनोज मीनान साहित अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *