जोशियाड़ा के संपूर्ण क्षेत्र को सीवर लाइन से जोड़ना मेरी प्राथमिकता: किशोर

Barsali Times Desk
2 Min Read

जोशियाड़ा के संपूर्ण क्षेत्र को सीवर लाइन से जोड़ना मेरी प्राथमिकता: किशोर

-जोशियाड़ा क्षेत्र में बरसात के दौरान दूर होगी पेयजल किल्लत
-कंसेंण और कालेश्वर मार्ग में स्ट्रीट लाइट और पानी निकासी की करेंगे व्यवस्था
-जोशियाड़ा झील में वोटिंग, राफ्टिंग और वाटर स्पोर्ट्स की योजना बनाएंगे।

उत्तरकाशी। भाजपा नगर पालिका परिषद बाडाहाट में अध्यक्ष पद प्रत्याशी किशोर भट्ट ने कंसेंण और कालेश्वर मार्ग पर वरिष्ठ नेताओं के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को भरोसा दिया कि जोशियाड़ा के संपूर्ण क्षेत्र को सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा। साथ ही जलभराव की समस्या लिए स्थायी निकासी की व्यवस्था कराएंगे।


भाजपा ने शुक्रवार को जोशियाड़ा क्षेत्र में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा ने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का इजाफा करने तथा पेयजल, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा निस्तारण, नाली और रास्तों का विकास व्यवस्थित तरीके से होगा। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी किशोर भट्ट ने कहा कि जोशियाड़ा क्षेत्र में संकरे रास्ते, जल निकासी, नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट जैसी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि कालेश्वर, जोशियाड़ा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए फिल्टरेशन सिस्टम और ट्यूबवेल की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा जोशियाड़ा बैराज की झील को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। झील में वाटर स्पोर्ट्स, राफ्टिंग और वोटिंग की जाएगी। इसके अलावा कॉन्टेनेटल मार्ग और मोटर पुल के पास पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
इस मौके पर भाजपा गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, लोकेंद्र सिंह बिष्ट,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, विजय बहादुर सिंह रावत, विजय मखलोगा, जयवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, मनोज रांगड़, समेत अन्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *