जलभराव का समाधान नहीं हुआ तो लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार

Barsali Times Desk
1 Min Read

उत्तरकाशी 12, मार्च। जिला प्रशासन भले पूरी तरह से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं। जिला निर्वाचन विभाग स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जन-जागरूकता अभियान‌ भी बड़े जोर शोर चला रहा है। इसी बीच जिले के कुछ गांवों और शहरों कस्बों ने विकास नहीं तो वोट नहीं की चेतावनी दे दी है।

मंगलवार को नगरपालिका परिषद बडाहाट उत्तरकाशी के वार्ड नं 8 श्री कालेश्वर मंदिर जोशियाडा लोगों ने जलूश निकाल कर जिला कलेक्टर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर चेतावनी दी गई है कि यदि जोशियाडा जल भराव का समाधान नहीं किया तो वार्ड नंबर आठ के समस्त परिवार लोकसभा एवं नगरपालिका चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करेंगे।ज्ञापन में विजयराज सिंह,अवतार सिंह परार,सम्पूर्णानंद पैन्यूली, खुभपान सिंह भंडारी, विशन सिंह भंडारी आदि के हस्ताक्षर थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *