जनपद के विकास खण्ड डुंडा के ब्रह्मखाल बदाली गांव में आदमखोर बाघ ने एक व्यक्ति को बनाया निवाला । –

Barsali Times Desk
2 Min Read

उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक के पैंथर गांव निवासी मगन लाल (35) शनिवार शाम गुलादर का शिकार हो गए। पैंथर गांव के स्थानीय निवासी आलेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मगन लाल ब्रमखाल में मजदूरी करता था जो रोज शाम को अपने घर पैंथर के पास बदली गांव आता था। लेकिन कल शाम उसको देर हो गई और घर वालों ने सोचा कि देर हो गई तो श्याद वहीँ रुक गए । जब रविवार सुबह गांव के लोग ब्रमखाल गए तो रास्ते मे मगन का मृत शरीर देख डर गए।

ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना परिवार को दी गई। आलेंद्र ने बताया कि यमनोत्री हाइवे से गांव आने वाले रास्ते में मगन का शव मिला है जिसमे मृतक के गले मे गुलदार के दांतों के निशान हैं।

आलेंद्र के बताया कि इस घटना से क्षेत्र में गुलदार के डर का माहौल बन गया है आए दिन महिलाएं,स्कूली बच्चे इस रास्ते आते जाते हैं। ग्रामीणों ने जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

वहीं पैंथर की क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंती रावत ने बताया कि मगन के परवार में वही कमाने वाला था जो मजदूरी कर के अपना परिवार पाल रहा था मगन की 3 बच्चे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंती रावत ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मद्दद देने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *